आड्रे हाउस में हुआ राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम, विजेता पुरस्‍कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन आड्रे हाउस में 11 जनवरी को किया गया। इसमें झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के उप निदेशक मनीष कुमार, अवर सचिव राजेश तिवारी, रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, देवघर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सरायकेला-खरसावां जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, चतरा जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, और संचालक प्रो डॉ कमल बोस ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव थे। उन्‍होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया।

प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20,000, द्वितीय पुरस्कार 15,000 और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये दिया गया।

सफल प्रतिभागियों की सूची

पेंटिंग

प्रथम स्थान – सरस्वती सुंडी – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – विकास महतो – साहेबगंज (संथाल परगना)
तृतीय स्थान – कोमल भारती – धनबाद (उत्तरी छोटानागपुर)

निबंध लेखन

प्रथम स्थान – पार्वती हेस्सा – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – मयूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
|तृतीय स्थान – आस्था कुमारी – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)

क्विज प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – शिव शंकर दयाल – पलामू (पलामू)
द्वितीय स्थान – सोनम कुमारी – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – मो० तालीब – दुमका (संथाल परगना)

युवा संसद

प्रथम स्थान – नुपूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – प्रणव राम तिवारी – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)

भाषण प्रतियोगिता

प्रथम स्थान – अंजली मिश्रा – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – स्नेहा सिंह – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप निदेशक (खेल) मनीष कुमार, उप निदेशक (साझा) राजकिशोर खाखा, अवर सचिव (खेल) राजेश तिवारी, राज्य एन०एस०एस० पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, उप निदेशक (नेहरू युवा केन्द्र संगठन) एस०पी० सिंह, प्रो डॉ कमल बोस, रामकृष्ण मिशन आश्रम के एस०एन० झा, निर्णायक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के कर्मी एवं एन०एस०एस० स्वयंसेवकों का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।