मुक्ति संस्‍था ने 25 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्‍कार

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को रांची के जुमार नदी के तट पर 25 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल रिम्स के मोर्चरी से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया। फिर उसे जुमार नदी के तट पर लेकर आए।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक 1670 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

इस मौके पर मौके पर संस्था के सदस्य रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया, आर के गांधी, हरीश नागपाल, संजय गोयल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, सुनील अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।