दुमका। जिला स्कूल, नेशनल स्कूल, आईटीआई एवं एनसीसी के बच्चों के बीच रांची स्थित सेना भर्ती कार्यालय से आए मेजर रुपल अरोरा, सूबेदार मेजर संदीप थापा ने अग्निवीर में भर्ती के लिए मोटिवेशनल स्पीच दिया। उन्होंने अग्निवीर से संबंधित विभिन्न जानकारियों से छात्रों को अवगत कराया। अग्निवीर से जुड़कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधकारी आशीष कुमार हेम्ब्रम ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस, आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार एवं जिला स्कूल दुमका पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार झा उपस्थिति थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।