शाद अजीमाबादी की पुण्यतिथि पर 7 जनवरी को स्मृति सभा और कवि सम्‍मेलन

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामजिक-सांस्कृतिक एंव कीड़ा संस्था नवशक्ति निकेतन के तत्वावधान में कालजयी शायर शाद अजीमाबादी की 97वीं पुण्यतिथि 7 जनवरी, 2024 को है। इस अवसर पर शाद अजीमाबादी पथ, लंगर गली, हाजीगंज, पटना सिटी स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी और अरोड़ा हाउस, हाजीगंज, पटना सिटी में स्मृति सभा, सम्मान- अलंकरण और कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया गया है।

नवशक्ति निकेतन के महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव और कीड़ा सचिव एहसान अली अशरफ ने बताया कि वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी समारोह की अध्यक्षता करेंगें। पूर्व मंत्री एवं विधायक नंद किशोर यादव मुख्य अतिथि, महापौर सीता साहू, पटना दूरदर्शन के कार्यकम प्रमुख डॉ राजकुमार नाहर, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ, स्व शाद के प्रपौत्र डा० निसार अहमद, प्रपौत्री प्रो (डॉ) शहनाज फातमी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि अनिरूद्ध सिन्हा, वरिष्ठ शायर जफर सिद्दिकी को शाद अजीमाबादी सम्मान 2024 और ज्योति मिश्रा, कमल किशोर वर्मा ‘कमल’ डॉ कैसर जाहिदी एवं मु० मुस्तफा गजाली को ‘साहित्य एवं समाज सेवा सम्मान 2024’ से अलंकृत किया जाएगा।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन और मुशायरा में डॉ प्रणव पराग प्रेम किरण, आराधना प्रसाद, डॉ रूबी भूषण, शुभ चन्द्र सिन्हा, डॉ आरती कुमारी, डॉ पंकज कर्ण, मो नसीम अख्तर, यावर रसीद, भगवती प्रसाद द्विवेदी, जफर सिद्दिकी, कमल किशोर वर्मा ‘कमल’ अनिरूद्ध सिन्हा, ज्योति मिश्रा शामिल होंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।