Jharkhand Weather : कल के लिए येलो अलर्ट, इन जिलों में 10 जनवरी को बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 6 जनवरी को बारिश हुई। कल यानी 7 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 10 जनवरी को बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 6 जनवरी, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

9 जनवरी तक ये स्थिति

7 से 9 जनवरी तक सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

10 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 6 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां के लिए अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 7 जनवरी को पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।