Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, छाये रहेंगे आंशिक बादल

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा। कल से न्‍यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 21 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान भी गिरा

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 21 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तापमान में होगी गिरावट

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके 3 से 4 दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

23 जनवरी तक ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

24 जनवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 24 से 27 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।