Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान 7 डिग्री तक गिरा, दो दिन होगी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा आ रही है। इसके कारण राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में न्‍यूनतम तापमान में 3 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम के जिलों में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 12 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान 5 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 12 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 5.0 और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तापमान में बदलाव नहीं

आनंद के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

16 जनवरी तक ये स्थिति

13 से 16 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

17 जनवरी से यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा।

ये है जिलावार तापमान

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

यहां पढ़े अन्‍य खबरें खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।