Jharkhand Weather : 17 जनवरी को इन जिलों में बारिश, मकर संक्रांति को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला है। राज्‍य में 17 जनवरी से बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 13 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान 5 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 13 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 5.0 और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तापमान में बदलाव नहीं

आनंद के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर संक्रांति को ऐसा मौसम

मकर संक्रांति के दिन सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। केंद्र के मुताबिक यह स्थिति 14 से 16 जनवरी तक रहेगी।

17 जनवरी से यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 17 जनवरी को पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।

दो दिन राज्‍यभर में वर्षा

केंद्र के अनुसार 18 और 19 जनवरी को हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।