Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 4 जनवरी से बारिश होगी। इसके साथ ही अलर्ट जारी जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 3 जनवरी, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी संभव

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

4 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 4 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

5-6 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

7-8 जनवरी को स्थिति

7 और 8 जनवरी को सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां के लिए अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 4 और 5 जनवरी को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। 4 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा। इसी तरह 5 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।