Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल इन जिलों में होगी बारिश, यहां बढ़ेगा तापमान

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। विधर्व, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के इलाकों में एक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक एंटी साइक्‍लोन उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके कारण कल यानी 24 जनवरी को बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 23 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान गिरा

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। 23 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। फिर, अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

25 जनवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 25 से 29 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

इन जिलों में बारिश

राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिलों में देखने को मिलेगा।

ये बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।