Jharkhand Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल से बदलेगा मौसम

मौसम झारखंड
Spread the love

  • इन जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी बारिश

Jharkhand Weather : रांची। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। झारखंड में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कल यानी 30 जनवरी से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 29 जनवरी, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

30 जनवरी से ये स्थिति

30 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

31 जनवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 31 जनवरी को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

1 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 1 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा।

कोहरा में बरते सावधानी

कोहरा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। जब तक आपातकालीन स्थिति न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें। चेहरे को ढककर रखें।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।