Jharkhand Weather : 3 जनवरी से लगातार बारिश, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। नए साल में मौसम बदलने वाला है। इसकी वजह से 3 जनवरी से बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 1 जनवरी, 2024 को दी।

कांके का तापमान 4.2 डिग्री

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। 31 दिसंबर को न्‍यूनतम तापमान 5.0 और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 जनवरी को यह क्रमश: 4.2 और 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

तापमान में बढ़ोतरी संभव

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

2 जनवरी को ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 2 जनवरी को सुबह में मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान में मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

3 से 5 जनवरी तक यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 3 से 5 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

6 जनवरी को यहां बारिश

6 जनवरी को भी हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। इसका असर पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।