झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने मनाया सोहराय पर्व

झारखंड
Spread the love

दुमका। झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के तत्‍वावधान में राजा रामेश्वरम तुलारायडीह में सोहराय पर्व सह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अतिथि के तौर पर एआईएफटीओ के डिप्टी सेक्रेटरी सह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी उपस्थित थे। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रसिक बास्की ने पगड़ी एवं शाल देकर उन्‍हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ गांधी ने गाना गाकर किया। उन्होंने कहा कि संथालो का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार सोहराई है। कहा जाता है कि सोहराई एक पुरापाषाण युग के शब्द ‘सोरो’ से उत्पन्न हुआ है। इसका अर्थ छड़ी के साथ ड्राइव करना है।

रसिक बास्की ने सोहराय के बारे में विस्तार से सभी को बताया। उन्‍होंने कहा कि सोहराय पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य गाय और बैलों को खुश करना है। गाय और बैल बेजुबान होते हैं। उनकी मेहनत से ही खेतों में फसल तैयार होता है। उनके साथ खुशियों को बांटने के लिए पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष फसल अच्छा हो, इसको लेकर भी पर्व मनाया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान सचिव टुनटुन कुमार ने किया। महिला इकाई की जिला अध्यक्ष स्मिता हांसदा ने भी सोहराय पर्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि यह पर्व संथाल परगना में धूमधाम से मनाया जाता है। नौकरी, मजदूरी या कोई अन्‍य काम करने वाले दो-तीन दिन पहले ही पर्व को लेकर अपने घर में आ जाते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता सुनेन्दु सरकार ने किया। इसअवसर पर वीरेंद्र कुमार सिंह, फुल कुमारी हांसदा, गणेश प्रसाद शाह, अरमानिक मंडल, संजय पासवान, अजीत कुमार, रणवीर सिंह, रणवीर मल्लाह, सीरियल टुडू, दिनेश हेम्ब्रम, परमेश्वर दास, अनुराधा कुमारी, अजीत सिंह, राजीव नारायण गुप्ता अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।