Jharkhand : अब शिक्षकों को एक और जगह बनानी है हाजिरी, आदेश जारी

शिक्षा झारखंड
Spread the love

पलामू (Jharkhand)। अब शिक्षकों को एक और जगह हाजिरी बनानी है। इसका आदेश 4 जनवरी, 2024 को जारी कर दिया गया है। इस बाबत पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को जानकारी दी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में अनेकों विद्यालयों का जनप्रतिनिधियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। इसमें विद्यालय विलंब से खोलने एवं विद्यालय बंद होने का समय 3 बजे से पूर्व ही विद्यालय बंद पाया जा रहा है। यह मीडिया में प्रकाशित हो रहा है, जिस कारण विभाग की छवि खराब हो रही है।

उक्त के आलोक में सभी के साथ प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश दिया जाता है कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षिका के साथ बच्चों की उपस्थिति में विद्यालय प्रारंभ के समय एवं विद्यालय बंद के समय का जियो टैगिंग एप के माध्यम से प्रति दिन फोटोग्राफ लेकर संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को व्‍हाट्सएप पर भेजेंगे।

संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जिले के व्‍हाट्सएप ग्रुप में भेजेंगे। जिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा फोटोग्राफ नहीं भेजा जाएगा, उन्हें मान लिया जाएगा कि विद्यालय में उपस्थित नहीं है। उनका विद्यालय बंद है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।