मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने 11 जनवरी, 2024 को औपचारिक मुलाकात की। झारखंड कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के साथ मीर की यह पहली मुलाकात थी।

इस अवसर पर राज्य के ताजा राजनीतिक हालात और जनहित से जुड़े मुद्दों एवं विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।