Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 16 जनवरी, 2024

मेष

दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे। उन्हें सफलता मिलेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर कामकाज शानदार रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साह से भरा होगा। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क

कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे धन संबंधित फायदा होगा। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह

जीवनसाथी की बेहतर सलाह से पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। उनके साथ बिताएं गए कुछ पल रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए।

कन्या

दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा।

तुला

मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक

दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सकारात्मक रवैया करियर में बेहतरी दिलायेगा।

धनु

नौकरीपेशा के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।

मकर

सभी कष्ट दूर होंगे। आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए सुबह के समय टहलना चाहिए। नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ

दिन उत्तम रहेगा। किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन

आप में आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।