Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 12 जनवरी, 2024

मेष

धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी अजनबी के बातों में ना आएं। लोगों से काम निकलवाने के लिए वाणी की मधुरता बनाए रखें। औद्योगिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अनुभवी व्यक्ति से संपर्क करें। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा।

वृष

दिन अनुकूल रहने वाला है। कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर अति उत्साहित होंगे, तो समस्या हो सकती है। आय- व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। कारोबार में किसी योजना पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विदेश की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन

दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। अविवाहितों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचें।

कर्क

खान-पान पर नियंत्रण बनाएं, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग कामों पर पूरा ध्यान दें। कुछ धन बचत की योजनाओं में भी लगा सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु जीवनसाथी की ओर से भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

सिंह

आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग कुछ भी ना छुपाएं, नहीं तो बाद में इसका असर उनके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। ऑनलाइन कम कर रहे हैं, तो कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है।

कन्या

दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने के लिए बचें। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक चिंताएं भी थोड़ा कम होंगी। संतान के लिए किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं।

तुला

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ कुछ आनंदित समय व्यतीत करेंगे। उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की किसी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। जिन्हें अपनी चतुर बुद्धि से मात दे पाएंगे।

वृश्चिक

मेहनत और लगन से काम करें। अजनबी लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। बुद्धि से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक कमी थी। अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

धनु

दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करके अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करते देंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे सोच बनाए रखें। वाणी की सौम्यता देखकर मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मकर

काम में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पिताजी को पैरो में दर्द आदि जैसी समस्या चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। नशा से दूर रहें।

कुंभ

दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी नए काम को करने के प्रयास रंग लाएंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी। अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

मीन

सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार धन मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।