भोजपुरी फिल्म ‘सजनी चुरा लिहली दिलवा हमार’ का फर्स्ट लुक आउट

मनोरंजन
Spread the love

लखनऊ। भोजपुरी फ़िल्म ‘सजनी चुरा लिहली दिलवा हमार’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है। फिल्‍म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसका फाइनल लुक भी जल्‍द जारी किया जाएगा।

फ़िल्म के हीरो सुधांशु कृष्ण राय हैं। उन्‍होंने बताया है कि फाइनल लुक जल्द जारी होगा। यह फ़िल्म बागेश्वर बाला जी फिल्म्स प्रोडक्शन प्रा० लि० के बैनर तले बनी है। इसकी कहानी एक साफ सुथरी पारिवारिक और इमोशनल है। दीपक मिश्रा ने गाने लिखे हैं। म्यूजिक मोनू मन का है।

फ़िल्म के निर्देशक और कहानीकार विवेक सिंह एवं निर्माता गणेश शंकर सोनी हैं। सहायक निर्देशक किशन उपाध्याय है और। फ़िल्म के डीओपी संदीप गुप्ता एवं पिंटू दुबे का है। एडिटिंग विवेक सिंह द्वारा की गयी है।

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में सुधांशु कृष्ण राय, पूजा तिवारी, गणेश शंकर सोनी, गिरीश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अशोक पाठक, नीलम तिवारी, जीत, अंकुश वर्मा व अन्य कलाकारों नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।