सरला बिरला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 18 जनवरी को

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 जनवरी, 2024 को किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ओर विशिष्ट अतिथि विक्रम साराभाई स्पेस स्टेशन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. एस. उन्नीकृष्णन होंगे।

समारोह में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू के प्रो राधाकांत पाढ़ी भी शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह का आयोजन बसंत कुमार बिरला सभागार में दिन के 10.30 बजे से किया जायेगा।

दीक्षांत समारोह में पद्मश्री अशोक भगत, इसरो बेंगलुरू के निदेशक एस. सोमनाथ और एस. उन्नीकृष्णन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर विवि की कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा, कुलपति प्रो. गोपाल पाठक उपास्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में छात्रों को गोल्ड मेडल के अलावा डिग्री भी प्रदान की जायेगी।

समारोह के बाद एसबीयू एलुमिनी मीट का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों से होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।