
गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित फिशरीज साइंस कॉलेज ने मिश्रित मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। यह 27 से 29 जनवरी, 2024 को आयोजित किया गया। इसमें 22 मत्स्य किसानों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण मुंबई स्थित भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान के सहयोग से एस.सी.एस.पी. परियोजना के अंतर्गत हुआ। इसमें 11 महिला और 11 पुरुष शामिल थे। सभी मत्स्य किसान गुमला जिले के कामडारा प्रखंड से थे। प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य किसानों को मिश्रित मछली पालन की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।
मत्स्य किसानों को मिश्रित मछली पालन और प्रबंधन के साथ-साथ मछली आहार बनाने एवं इसके प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावे मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता की जांच और प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के समापन में मत्स्य किसानों से प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों को मछली पालन गतिविधियों में उपयोग करने को कहा गया। प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र सौंपा गया।
यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. गुलशन कुमार के दिशा निर्देश में कराया गया। प्रशिक्षण की सफलता में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रसान्त जना, डॉ. मनमोहन, डॉ. रोहितास यादव सहित संजय नाथ पाठक एवं श्रीमती रश्मि का योगदान रहा।
वर्तमान में कॉलेज में मिश्रित मछली पालन, समन्वित मछली पालन, मछली एवं जल स्वास्थ्य प्रबंधन तथा मछली के मूल्यवर्धित उत्पाद विषयों पर मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति डॉ. श्वेता कुमारी से मोबाइल नं. 9594872324 पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।