सेवानिवृत्‍त 3 सहायक शिक्षकों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड के विभिन्‍न स्‍कूलों से सेवानिवृत्‍त हुए 3 सहायक शिक्षकों को विदाई दी गई। जीएमएस पिरुटोला के सहायक शिक्षक शेख साबिर, जीएमएस हुसीर के सहायक शिक्षक उमर खेताब और जीएमएस कोंगे जयपुर के सहायक शिक्षिका असरिता खाखा सेवानिवृत्‍त हुए।

इन्‍हें सहायक शिक्षकों द्वारा विदाई दी गई। साथ ही, इनके आगे की सुखमय व स्वास्थ्य जीवन की कामना की गयी। सेवानिवृत्‍त होने पर शिक्षकों ने अपनी सेवाकाल के खट्टे-मिट्ठे अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका जीवन बतौर शिक्षक बहुत अच्छे से गुजरा।

मौके पर राजेश कुमार, अलसफा अहमद, जावेद रियाज, रमजान अंसारी, तबरेज आलम, मदन मुंडा, नरेश महतो, इमरान अंसारी, उमर अली, कासीम अंसारी सहित कई अन्‍य शिक्षक शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।