कर्मचारियों ने धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में की भूख हड़ताल

झारखंड
Spread the love

  • नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग

धनबाद। नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 8 जनवरी, 2024 को कर्मचारियों ने धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल की। इसमें कई शाखाओं के सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया।

धनबाद मंडल की धनबाद शाखा-1, धनबाद शाखा-2, धनबाद लाइन शाखा, पाथरडहरी शाखा और कतरास शाखा ने एक साथ धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुविधा केंद्र के सामने भूख हड़ताल की। इसमें शामिल रेल कर्मचारी ने पुरानी पेंशन सिस्टम बहाली की मांग की।

पुरानी पेंशन सिस्टम बहाली की मांग के लिए गठित जेएफआरओपीएस के कन्वेनर एवं एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय एवं महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर भूख हड़ताल की गई।

केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष ने बताया कि नई पेंशन सिस्टम को हटा कर पुरानी पेंशन सिस्टम को लागू कराने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल की सभी 14 शाखा के सदस्‍य अलग-अलग जगह भूख हड़ताल कर रहे हैं।

केंद्रीय संगठन मंत्री सोमेन दत्ता ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 32 श्रमिक संगठनों ने संयुक्त फोरम का गठन किया है। इसमें सभी केंद्रीय,  राज्य सरकार, शिक्षक संघ, अराजपत्रित, रक्षा मंत्रालय के अधीन सिविल कर्मचारी के श्रमिक संगठन पूरे भारतवर्ष में एक साथ अपने-अपने जगह पर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

अपर महामंत्री केंद्रीय सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी (धनबाद मंडल) मोहम्मद जियाउद्दीन ने कहा कि यूनियन के आंदोलन का ही असर है कि देश भर में जहां भी गैर भाजपा शासित राज्य सरकार है, वहां की सरकारों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना शुरू कर दी है। महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की घोषणा कर दी है। केंद्र की भाजपा सरकार कि यह दोहरी नीति अब कोई भी कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। एक जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी और केंद्र में नई पेंशन व्यवस्था, यह नहीं चलेगा।

सहायक मंत्री केंद्रीय ओम प्रकाश ने कहा कि एआईआरएफ के दबाव का ही असर है कि केंद्र सरकार ने भी नई पेंशन व्यवस्था को कर्मचारियों के हित के लिए बेहतर बनाने के लिए एक समिति बनाई है। हालांकि एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के अलावा और कुछ भी अलग स्वीकार नहीं है।

भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में युवा रेल कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, सोमिन दत्ता, धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी सह धनबाद शाखा दो के अध्यक्ष एनके खवास, वसंत कुमार दुबे, इंदर मोहन सिंह, बीके साहू, प्रशांत बनर्जी, उपेंद्र मंडल, अमित शेखर सिंह, अवनीश, चंद्रशेखर प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, धीरेंद्र यादव, आरके सिंह, सुदर्शन महतो, परमेश्वर कुमार,विश्वजीत, पिंटू नंदन, भानु प्रकाश गुप्ता, आरएन विश्वकर्मा, अशोक कुमार प्रसाद, शिवजी प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, वीरेंद्र राम, अशोक सिंह, एसके विश्वकर्मा, आशीष कुमार सिंह, रमाकांत पाठक, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, मोहम्मद शाहिद अंसारी भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।