- प्राचार्य ने दी बच्चियों को बधाई
रामगढ़। डीएवी रजरप्पा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में परचम लहराया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग ने 10 मेडल जीता। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तत्वावधान में बीते 4 से 5 जनवरी, 2024 तक राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिता हुई थी।
बच्चियों के प्रदर्शन पर डीएवी रजरप्पा प्राचार्य बीपी रॉय ने कहा कि हमें अपने बच्चों पर गर्व है। वर्तमान समय में पढ़ाई के अतिरिक्त खेल में भी अपना भविष्य संवारा जा सकता है। बच्चों की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सफलता पर विद्यालय परिवार अपार हर्ष का अनुभव कर रहा है।
प्राचार्य ने विद्यालय के खेल शिक्षक डी मुखोपाध्याय और मनीष कुमार सिंह के अतिरिक्त, शिक्षक-शिक्षिकाओं में रीमा, मधुलता मिश्रा, फरहत जहां, तनवीर कौर जग्गी, गेशु सिंह, निशु सिंह, निशा सिन्हा, अंजली कुमारी, संगीता पंडा, नीतू सिंहके अलावा शिशिर पांजा आदि की सराहना की, जो बच्चों की देखभाल और मार्गदर्शन में लगे हुए थे।
ज्ञात हो कि क्लस्टर व जोनल लेवल की प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीम या स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में भाग लेते हैं। झारखंड जोन डी के अंतर्गत सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से भिन्न-भिन्न खेलों के लिए 107 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए गए थे।
झारखंड जोन डी की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी व डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना की प्राचार्या डॉ उर्मिला सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आज बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। लड़कियां लड़कों से आगे बढ़ रही हैं। आज की लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं।
प्रतियोगिता का परिणाम
14 वर्ष बालिका वर्ग : (खो–खो)
विजेता : स्वर्ण पदक व ट्रॉफी
14 वर्ष बालिका वर्ग : फुटबॉल
द्वितीय उपविजेता : कांस्य पदक व ट्रॉफी
वूशु : स्वर्ण पदक 1, रजत पदक 6
कराटे : कांस्य पदक 1
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।