जि‍ला शिक्षा पदाधिकारी और कंप्‍यूटर ऑपरेटर 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

गुमला। गुमला के जि‍ला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को रांची एसीबी ने एक लाख रुपये घूस लेते 17 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वादिनी कुन्‍ती कुमार की शिकायत पर उनकी गिरफ्तारी हुई।

गुमला के भरनो थाना निवासी वादिनी कुन्ती कुमारी (पति-कुणाल देव बारला) ने एसीबी को लिखित आवेदन दि‍या था। उन्‍होंने सूचित किया था कि गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर ने 12 मई, 23 को माघी बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया था।

फिर 9 दिसंबर, 2023 को समर्पित निरीक्षण प्रतिवेदन में इनके विरूद्ध कई आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई। वादी कुन्ती कुमारी के द्वारा 12 दिसंबर, 2023 को बचाव स्पष्टीकरण समर्पित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी से उनके कार्यालय में मिलकर दोषमुक्त करने का आग्रह किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वादिनी को दोषमुक्त करने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की। वादिनी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहती थी।

आवेदन का विधिवत सत्यापन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो पर आरोपों को सत्य पाया गया। वादिनी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्त्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनील शेखर कुजूर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुप किंडो को एसीबी टीम ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ 17 जनवरी, 2024 को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से गिरफ्तार किया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।