मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

झारखंड
Spread the love

गुमला। पूरे भारतवर्ष में स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाई जा रही है। इस क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 12 जनवरी, 2024 को स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत पूरे महाविद्यालय परिसर, छात्र एवं छात्रावास, अतिथिशाला, प्रोफेसर एवं डीन क्वार्टर के क्षेत्रों को साफ़ किया गया।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि जितना हो सके अपने आस-पास के परिसर एवं पर्यावरण को साफ़-सुथरा रखें। इससे रोगों से बचा जा सकता है। कहा भी गया है कि शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण में निरोग तन, स्वास्‍थ्‍य एवं कुशाग्र मन विकसित होता है। पठन एवं पाठन दोनों क्रियाओं के लिए शांत, शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण का होना अति-अवाश्यक है।

इसके अलावा रांची कृषि महाविद्यालय में हो रहे उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के लिए देश के नाम संबोधन को भी सुना। इसे ऑनलाइन प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में उपस्थित एनएसएस के सभी स्वयंसेवक, और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ एके सिंह के दिशानिर्देश में हुआ। इसमें महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ ओम प्रवेश कुमार रवि, डॉ गुलशन कुमार, संजय नाथ पाठक एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।