सीटू के सम्मेलन में 16 फरवरी की हड़ताल का प्रस्ताव पास

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का रांची जिला सम्मेलन बासुदेव आचार्या नगर, निवारणपुर में 28 जनवरी, 2024 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन एवं शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसमें कोयला, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, मेकॉन, सीआईपी, एचईसी, हाईवे, बैंक, कॉपरेटिव, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा गार्ड, इंडाल के कामगार उपस्थित रहे। वक्तव्य रखे।

सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए आर पी सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन मजदूर वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा कामगार वर्ग के जीवन यापन पर हमले से आम जीवन त्रस्त है। एक तरफ बड़े कॉरपोरेट के पक्ष में निजीकरण हो रहा है, दूसरी तरफ संविदा, ठेका, आऊटसोर्सिंग, गिग वर्क का हमला मजदूर वर्ग के ऊपर हो रहा है।

भवन सिंह ने एचईसी में 20 महीने से जारी आंदोलन पर प्रकाश डाला। रांची के मजदूर आंदोलन से अपील की कि हम जनपक्षीय वैकल्पिक नीतियों को विभिन्न सेक्टर के मजदूरों में ले जाएं। कोयला क्षेत्र और एचईसी में 16 फरवरी की हड़ताल का प्रस्ताव सम्मेलन ने पास किया।

सीटू झारखंड के महासचिव विश्वजीत देब ने समापन करते हुए बताया कि‍ किसान और मजदूर के लिए इस सरकार में नीति बनवाना अब संभव नहीं है। इसके लिए नीति बनाने वाले को ही बदलना होगा। साम्प्रदायिक तनाव फैलाकर जनता की एकता को तोड़ने की कोशिश नाकाम करने के लिए मजदूर वर्ग को नेतृत्व में आगे आना होगा।

इस क्रम में 16 फरवरी को किसान मजदूरों के संयुक्त मोर्चा द्वारा देशव्यापी ग्रामीण बंद एवं उद्योगवार हड़ताल, जन–कार्रवाई को रांची जिला में सफल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।

सम्मेलन ने 31 सदस्यीय जिला समिति का चुनाव किया। राजेंद्र राम-अध्यक्ष, रनदीप भंजो-कोषाध्यक्ष, समीर विश्‍वास-संयुक्त जिला सचिव और प्रतीक मिश्रा- जिला सचिव चुने गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।