रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की स्टूडेंट्स स्किल्स इंरीचमेंट बोर्ड (बोर्ड ऑफ़ स्टडीज) के तत्वावधान में 6 और 7 जनवरी, 2024 को सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस का आयोजन गया है। यह रांची के कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी ऑडिटोरियम में होगा।
सीए स्टूडेंट्स कांफ्रेंस का उद्घाटन 6 जनवरी को मुख्य अतिथि डीआईजी (स्पेशल ब्रांच) मनोज चोथे और विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार सुबह 11 बजे करेंगे।
कांफ्रेंस में प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर रांची सहित देश के विभिन्न शहरों के सीए विद्यार्थी अपने-अपने तैयार किये गए पेपर्स प्रस्तुत करेंगे।
प्रख्यात विशेषज्ञ आनंद साई प्रसाद (बैंगलोर), ब्रिगेडियर एस अग्रवाल (भोपाल), जय छरिया (सूरत), सीएस नंदा (चंडीगढ़), शिवम पलान, भुवन बोरा, शुभम सिंघल और साक्षी अग्रवाल विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पेपर्स को देखेंगे। बेस्ट पेपर का चुनाव करंगे।
कांफ्रेंस के डायरेक्टर अभय छाजेड़ (सेंट्रल काउंसिल सदस्य, भोपाल) और ज्ञान चंद्र मिश्रा (सेंट्रल काउंसिल सदस्य, ग़ाज़ियाबाद) हैं। कांफ्रेंस के लिए पूरे झारखंड और आसपास के राज्यों के 500 से ज्यादा सीए विद्यार्थी अभी तक अपना नामांकन कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।