
रांची। सीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को मनाई गई। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी (यो/परि.) बी साईराम, सीवीओ पंकज कुमार, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं कर्मियों ने जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
निदेशकों ने स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर योगदान को याद किया। बताया कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जननायक बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। वे सामाजिक विचार के अगुआ थे। उन्हें उनके समतामूलक एवं समावेशी विचार के लिए भी याद किया जाता है।
निदेशकों ने उनके जीवन से सीख लेने की बात करते हुए उनके बताएं रास्ते के अनुकरण की बात कही। कार्यक्रम के आयोजन में कल्याण विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभागों की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।