रांची। महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव -2024 का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2024 तक किया जा रहा है। इसमें झारखंड से 83 युवा भाग ले रहे हैं। इस महोत्सव में फोक डांस (एकल) डिक्लीमेशन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, स्टोरी राईटिंग, फोक डांस (समूह) थिमेटिक, फोक सॉग (एकल), युवाकृति जैसी प्रतिर्स्पधाओं का आयोजन किया जा रहा है।
युवाकृति प्रतिर्स्पधा में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 7 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें मो अजरुद्दीन अन्सारी, सुश्री तनुजा परवीन, सुश्री रूपांजली भारती, रंजन कुमार यादव, उर्त्कष कृष्णा, अंकित कुमार, गगन कुमार भी शामिल हैं।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण प्रतिभागी दल 7 जनवरी को रवाना हुआ। में विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ बीके झा, सह अधिष्ठाता (कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय) इंजीनयर डीके रूसिया और कार्यक्रम पदाधिकारी (रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय) डॉ प्रवीण कुमार ने झंडा दिखाया।
मोराहाबादी प्रांगण से प्रतिभागियों के प्रस्थान की व्यवस्था झारखंड सरकार के पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकुद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा की गयी थी।
झारखंड दल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम के जिला खेल पदाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी और बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बीन कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।