अयोध्‍या : राम मंदिर निर्माण को लेकर आई बड़ी खबर, जानें जरूर

धर्म/अध्यात्म उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी, 2024 को होनी है। दिन नजदीक आने के साथ ही लोगों का उत्‍साह बढ़ता जा रहा है। लोग मंदिर के बारे में हर छोटी-छोटी बातें जानना चाहते हैं। इस बीच मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर को 1000 साल तक किसी मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। भूकंप का भी इसपर असर नहीं पड़ेगा। 6.5 तीव्रता का भूकंप भी मंदिर की नींव को नहीं हिला पाएगा।

मंदिर प्रबंधन ने कहा कि मंदिर भवन में कहीं भी स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर की नींव 50 फीट गहरी है। इसके निर्माण में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 13 करोड़ लोगों ने भाग लिया।

एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद कुमार मेहता ने कहा कि मंदिर को नीचे से ऊपर तक मजबूत किया गया है, ताकि यह तेज झटके झेल सके और कोई नुकसान नहीं हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।