साहिबगंज में 15 हजार घूस लेते रांगा थाना के एएसआई गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

साहिबगंज। एसीबी ने साहिबगंज के रांगा थाना के एएसआई शमशाद अहमद को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके अग्रेतर कार्रवाई के लिए दुमका लेकर आ गई।

संथाल परगना प्रमंडल दुमका की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने 12 जनवरी की शाम 5 बजे रांगा थाने में पदस्थापित एएसआई को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एएसआई के खिलाफ रांगा थाना क्षेत्र के शहरी निवासी हरेंद्र साहा ने शिकायत की थी। उन्‍होंने एसीबी को बताया था कि रांगा थाना के एएसआई शमशाद अहमद एक मामले के निपटारे के लिए 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायकर्ता पैसा नहीं देना चाहते थे। उन्‍होंने इसकी शिकायत एसीबी से की। ब्‍यूरो ने इसकी जांच कराई। जांच में पैसा मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते एएसआई को दबोचा। टीम एएसआई को अपने साथ दुमका लेकर चली गयी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।