जब्‍त 30 हजार घनफीट बालू की हुई नीलामी, जानें कितनी हुई कमाई

झारखंड
Spread the love

पलामू। जब्‍त 30 हजार घनफीट बालू की नीलामी उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 2 जनवरी को हुई। नीलामी के दौरान 15-15 हजार घनफीट के लिए अलग-अलग की बोली लगाई गई। अधिक बोली लगाने वाले को इसे दिया गया।

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में अवैध खनन कर भंडारित किए गए जब्‍त बालू की नीलामी की गई। उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने इसकी अध्यक्षता की। नीलामी के दौरान 15-15 हजार घनफीट के लिए अलग-अलग की बोली लगाई गई।

नीलामी में कई संवेदकों ने भाग लिया। इसमें अंबिका दुबे द्वारा 2 लाख 30 हजार एवं स्वर्णिम कंस्ट्रक्शन के द्वारा 3 लाख की अधिकतम बोली लगाकर 15-15 हजार घनफीट बालू खरीदी गई।

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नीलामी पूरी प्रक्रिया के तहत की गयी। 5 लाख 30 हजार में 30 हजार घन फीट बालू की नीलामी हुई। संवेदक को नीलामी की राशि 10 दिनों के अंदर विभाग मे जमा कराना होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।