indian-railway

ट्रेनों में चला विशेष चेकिंग अभियान में धराए बेटिकट 260 यात्री, वसूला 1.34 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

पलामू। डालटनगंज स्टेशन से गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के बीच 12 लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 260 बेटिकट यात्री धराए। उनके 1.34 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेलवे धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपुंज, पलामू एक्सप्रेस आदि गाड़ि‍यों में चेकिंग चलाया गया।

सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान में 260 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 1 लाख 34 हजार 475 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रातभर लंबी दूरी के विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। इसमें सफलता हाथ लगी।

विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।