TV एक्टर भूपेन्द्र सिंह ने एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली, एक की मौत, तीन हालत बेहद नाजुक, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। बड़ी खबर राजस्थान के बिजनौर से आ रही है, जहां टीवी एक्टर भूपेन्द्र सिंह ने एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अभिनेता ने रविवार को पेड़ काटने के विवाद में यह अपराध किया। लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली लग गई। इसमें युवक की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां, पिता और भाई की हालत गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर भूपेन्द्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से गोविंद सिंह उर्फ गोविंद (23) पुत्र गुरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता गुरदीप सिंह (60), मां बीरो बाई (55) और भाई बॉबी उर्फ अमरीक सिंह को भी गोली लगी। गोली लगने से घायल दंपती और उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गोली मारने का आरोप उसी गांव के शेरगढ़ फार्म के मालिक भूपेन्द्र पर लगा है। आरोपी भूपेन्द्र मुंबई में रहता है और टीवी एक्टर है, जो कुछ दिन पहले गांव आया था और अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। जिस पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। शुरुआत में हवाई फायरिंग हुई। बाद में दंपती और उनके दो बेटों पर सीधे गोलियां चलाई गईं।