तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने कैश फॉर क्वेरी आरोप पर लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। याचिका दायर कर अपने खिलाफ एथिक्स कमेटी की सिफारिश और उसके बाद लोकसभा से प्रस्ताव पारित होने को गलत बताया।

इस मामले में 8 दिसंबर को उनकी संसद सदस्‍यता समाप्‍त कर दी गई थी। स्पीकर ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन की घोषणा की थी। इस दौरान स्पीकर ने कहा, ‘यह सदन समिति के निष्कर्ष को स्वीकार करता है कि महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था। इसलिए, उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है।’

संसद से अपने निष्कासन को लेकर महुआ मोइत्रा ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्‍होंने कहा था कि एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है। यह भाजपा के अंत की शुरुआत है।

टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा था।। उन्‍होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा परिस्थितियों की शिकार है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ लड़ेगी। यह घटना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।