गिरिडीह, साहिबगंज के डीसी सहित इन IAS को मिली प्रोन्‍नति, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने गिरिडीह, साहिबगंज के डीसी सहित कई आईएएस (IAS) को कनीय प्रशासनिक कोटि (अपर सचिव स्‍तर) में प्रोन्‍नति दी है। यह प्रमोशन 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा। प्रमोशन के बाद भी अधिकारी उसी पद पर बने रहेंगे। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया।

प्रमोशन पाने वालों में झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम की प्रबंध निदेशक माधवी मिश्रा, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अनन्‍य मित्‍तल, पशुपालन निदेशक आदित्‍य रंजन, साहिबगंज के डीसी राम निवास यादव, योजना एवं विकास विभाग की संयुक्‍त सचिव श्रीमती जाधव विजया नारायण राव, शिशु देखभाल अवकाश पर रही श्रीमती आर रॉनीटा, गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजली यादव शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।