
मुंबई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का कार्य अंतिम चरण में है। अगले साल 22 जनवरी, 2024 में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर उद्घाटन समारोह होना है। इसका निमंत्रण फ़िल्म इंडस्ट्री से कई जानी-मानी हस्तियों को मिला है।
अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, संजय लील भंसाली, रोहित शेट्टी, प्रोड्यूसर महावीर जैन को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
साथ ही, साउथ इंडियन सुपरस्टार्स रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी और कुछ अन्य उद्योग दिग्गजों के भी उद्घाटन समारोह में आने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ-साथ विदेशों से भी विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित और बड़ी हस्तियां भी इस शुभ उत्सव में उपस्थित रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।