टाटा स्टील ने ब्रांडेड ग्राउंड ग्रैनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग किया लॉन्च

बिज़नेस अन्य राज्य देश
Spread the love

  • टाटा स्टील के आईबीएमडी ने नया ब्रांडेड उत्पाद टाटा ड्यूरेको लॉन्च किया

कोलकाता। टाटा स्टील ने बाय-प्रोडक्ट्स से सस्टेनेबल मूल्य सृजन की दिशा में अपनी यात्रा में टाटा ड्यूरेको-ब्रांडेड ग्राउंड ग्रैनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग (जीजीबीएस) लॉन्च किया है। जीजीबीएस, ब्लास्ट फर्नेस स्लैग का एक डाउनस्ट्रीम उत्पाद है, जिसे निर्माण उद्योग में वैकल्पिक सीमेंट सामग्री के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में, इस उत्पाद की सभी भौगोलिक क्षेत्रों में रेडी-मिक्स-कंक्रीट और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में अच्छी मांग रही है।

टाटा ड्यूरेको का औपचारिक रूप से अनावरण टाटा स्‍टील के वाईस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल ने कार्यक्रम में किया। यह कोलकाता में टाटा स्टील के इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट डिवीजन द्वारा मूल्यवान ग्राहकों, इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और टाटा स्टील इंडिया के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। 

ब्रांड के लॉन्च के दौरान राजीव मंगल ने कहा कि टाटा स्टील में हम एक नए ब्रांड, टाटा ड्यूरेको-ग्राउंड ग्रैनुलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग (जीजीबीएस) का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं, जो कंक्रीट में सीमेंट के आंशिक प्रतिस्थापन के रूप में उपयोग की जाने वाली एक टिकाऊ निर्माण सामग्री है।

मंगल ने यह भी कहा कि ब्रांडेड स्लैग उत्पादों – टाटा एग्रेटो और टाटा निर्माण को सफलतापूर्वक स्थापित करने के बाद, टाटा ड्यूरेको की शुरूआत टाटा स्टील के सस्टेनेबल उत्पाद पेशकश पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी।

टाटा ड्यूरेको, ग्राउंड-ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट-फर्नेस स्लैग (जीजीबीएस) एक पूरक सीमेंटयुक्त सामग्री है, जो दानेदार ब्लास्ट फर्नेस स्लैग को सुखाकर और बारीक सफेद पाउडर में पीसकर प्राप्त किया जाता है। जीजीबीएस के आंतरिक गुण उच्च संपीड़न शक्ति और बेहतर स्थायित्व के साथ टिकाऊ कंक्रीट के निर्माण में योगदान करते हैं। इसका उपयोग कंपोजिट सीमेंट, आरएमसी में किया जाता है, जिसका उपयोग फ्लाईओवर, पुल, ऊंची इमारतों, बांधों आदि में किया जाता है।

टाटा ड्यूरेको एक ग्रीनप्रो प्रमाणित उत्पाद है जो संरचनाओं के स्थायित्व को बढ़ाता है। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करता है। टाटा ड्यूरेको की कुछ प्रमुख परियोजनाएं हैं-वृंदावन चंद्रोदय मंदिर, पटना में नया गंगा ब्रिज, विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय महत्व की प्रतिष्ठित परियोजनाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।