फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सिल्वर जुबली कार्निवल, मस्‍ती में झूमे सभी

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सिल्वर जुबली विन्टर कार्निवलका का आयोजन 23 दिसंबर 2023 को किया गया। इसमें कई गेम स्टाल्स शिक्षकों ने लगाए थे। डीजे का भी प्रबंधन किया गया था।

शिक्षकों ने फ्लिप द क्वाइन, थ्रो द डाइस एंड मैच एंड सेव द बलून्स, स्पाट द पीस हेयर एंड देयर, द मेमोरी गेम, ब्रेकिंग दग्लास पिरामिड, सेगरेशन ऑफ द पीनट्स एंड आलमंड्स, बिन्दी आनद फोर हेड आदि के स्‍टॉल लगाए थे।

विद्यालय प्रबंधन ने सीनियर स्टूडेंट्स के लिए डीजे का भी इंतजाम कराया था। डीजे की धुन पर उनके पैर मस्ती से थिरक रहे थे। सभी बच्चों ने झूमते हुए इसका भरपूर आनंद लिया।

छोटे बच्चों के लिए टेम्पोलिन और मिकी माउस जम्पिंग का इंतजाम किया गया था। मिकी माउस का एक बड़ा पुतला भी था, जिसके पास फोटो लेने के लिए लाईन लगी थी।

ग्राउंड में फूड स्टॉल्स लगे थे, जो माहौल को और भी मजेदार बना रहे थे। यहां आये लोग गेम्स में अपने भाग्य और प्रतिभा को पहचान कर विजेता बन रहे थे। अपने गिफ्ट्स ले रहे थे। डीजे फ्लोर पर थिरक रहे थे। थकने पर अपने मनपसंद-मजेदार फास्ट फूड और ट्रेडिशनल फूड का आनंद ले रहे थे। सभी कड़कड़ाती ठंड को भूलकर सबका आनंद ले रहे थे।

फिरायालाल पब्लिक स्कूल इस वर्ष सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव समारोह मना रहा है। इस सत्र में आरंभ से ही कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज सिल्वर जुबली कार्निवल का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों का संचालन किया गया था। इसका विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने भरपूर आनंद उठाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।