बुनियादी विद्यालय के 57 बच्‍चों को दिया गया स्‍कूल ड्रेस

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के बुनियादी विद्यालय, सेमौरा में मंगलवार को विद्यार्थियों के बीच स्‍कूल ड्रेस का वितरण किया गया। वर्ग 1 और 2 में अध्ययनरत 57 बच्चों ड्रेस दिया गया। इसमें 33 लड़के और 24 लड़कियां शामिल हैं।

प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी, एसएमसी अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, उप मुखिया रानी देवी व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से स्कूल ड्रेस का वितरण किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से निःशुल्क दी जाने वाली सभी सुविधायें बच्चों को मिलेगी। अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें।

मौके पर शिक्षक संजय पाण्डेय, निर्पेन्द्र पाण्डेय, अंजय कुमार रवि, राज नंदन प्रसाद गुप्ता, अवध बिहारी यादव, मुनेश्वर राम, प्रभु कुमार पांडेय के सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।