आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बने सचिन कुमार

राजनीति झारखंड
Spread the love

रामगढ़। बेरमो विधानसभा के जारंगडीह निवासी सचिन कुमार को आजसू पार्टी का केंद्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी ने सचिन कुमार को केंद्रीय सचिव बनाते हुए आशा जताया है की इनके नेतृत्व में बेरमो विधानसभा में पार्टी और तेजी से मजबूत होगी। पार्टी को नया बल मिलेगा।

अपने मनोनयन पर सचिन कुमार ने कहा है कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरकर आजसू को ओर मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। उन्होंने आजसू पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के प्रति आभार जताया।

कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है, उस पर में पार्टी के हित में तन-मन-धन से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सचिन कुमार को केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।