
बेंगलूरु। भारत में हर साल डेढ़ लाख से अधिक बच्चे जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा होते हैं। केवल लगभग 5000 लोग ही कुछ वित्तीय सहायता से इलाज करा पाते हैं। जरुरतमंद बच्चों के इलाज के लिए रोटरी बेंगलूरु मिडटाउन जेननेक्स्ट सामने आया है।
शहर के युवा रोटरी क्लब की ओर से 100 बच्चों की हृदय सर्जरी के लिए एक होटल में फंड रेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद शशि थरूर, जेरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ ने इस कार्य के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर 35 लाख रुपये की राशि एकत्र की गई। इसे नीडी हार्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष ओपी खन्ना को सौंपा गया। फाउंडेशन का प्रबंधन शहर के प्रतिष्ठित और समर्पित हृदय चिकित्सकों और नागरिकों का समूह कर रहा है।
इस अवसर पर जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. सीएन मंजूनाथ ने कहा हमने कुछ जीवन रक्षक सर्जरी के साथ शुरुआत की थी। आज हम 100 बाल चिकित्सा सर्जरी करने पर विचार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रयास हजारों बच्चों को स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करेंगे।
रोटरी बेंगलूरु मिडटाउन जेननेक्स्ट के अध्यक्ष ताहिर कुरेशी मर्चेंट ने कहा कि यह संस्था बेहद प्रतिभाशाली युवा और अच्छे अर्थ वाले सदस्यों का एक समूह है। संस्था की ओर से सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।