आकांक्षी जिला की समीक्षा, विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत रांची के सर्कुलर रोड स्थित राजकीय अतिथिशाला के सभागार में समीक्षा बैठक 30 दिसंबर को आयोजित की गई। इस अवसर पर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव सह आंकाक्षी जिला कार्यक्रम की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती हिमानी पांडे मौजूद थीं।

प्रगति व भावी कार्य योजना की समीक्षा

श्रीमती हिमानी पांडे ने केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों के प्रगति एवं भावी कार्य योजना की क्रमवार समीक्षा की। सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि‍ नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिले के विभिन्न मानकों में उत्तरोत्तर और सुधार की आवश्यकता है, ताकि इसमें और मानक में सुधार हो सकें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश

संयुक्त सचिव ने कहा कि‍ आकांक्षी जिला के मानकों में सुधार को लेकर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से ही इसमें और प्रगति हो सकती है। कई ऐसी योजना हैं, जिसका क्रियान्वयन आमजनों के हित के लिए अति आवश्यक है। संयुक्त सचिव ने कहा कि समुचित कार्य प्रारूप तैयार किया जाय, ताकि योजनाओं का उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो पाए। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें योजनाओं के माध्यम से सीधे रूप से लाभान्वित किया जा सके।

अधिकारी से जानकारी ली

संयुक्त सचिव ने समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक से जानकारी लेते हुए कहा कि‍ छात्र/छात्राओं को जो डिजिटल सामग्री और टेबलेट उपलब्ध कराया गया है, सभी इसका उपयोग सही से करके अपना विकास करें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए उनका मूल्यांकन के माध्यम से इसकी उपयोगिता सुनिश्चित की जाए।

रांची जिले के सभी निजी विद्यालयों से समन्वय कर आंकड़े की प्रवीष्टि UDISE में कराने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया।

कृषि एवं जल संरक्षण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी से जानकारी मांगी। सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि कृषि एवं जल संरक्षण के तहत नीति आयोग के मानकों सूक्ष्म सिचाई का प्रतिशत रांची जिला में वर्तमान में 2.97 है। इसपर संयुक्त सचिव ने इसे राष्ट्रीय स्तर (18.1 प्रतिशत) पर लाने के निर्देश दिए। इसके लिए माइक्रो स्तर पर सुयोग्य किसानों का चयन कर सिचाई क्षमता बढ़ाने को कहा।

नीति आयोग के मानक के अनुसार स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए ANC पंजीकरण (प्रथम तिमाही), जीवित जन्म, लिंग अनुपात की सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए इन सब में उपलब्धि अच्छी देख कर खुशी जाहिर की।

संयुक्त सचिव द्वारा नीति आयोग के मानक के अनुसार पशुपालन की समीक्षा की। सम्बंधित अधिकारी से कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकें। साथ ही, जानवरों में टीकाकरण की कमी JSLPS के माध्यम से महिला समूह को भी जानवरों का टीकाकरण कार्य में लगाते हुए उसकी सूची रक्षि‍त का भी निर्देश दिया।

संयुक्त सचिव ने जिला पशुपालन पदाधिकारी से कहा कि JSLPS के माध्यम से नियमित रूप से बैठक कर टीकाकरण कर्मी बढ़ाएं।

संयुक्त सचिव ने इसके आलावा कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, आधारभूत संरचना, कल्याण विभाग की योजना, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, पेंशन योजना, जन जाति विकास, विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मोटे अनाज पर ध्यान दें

श्रीमती हिमानी पांडे ने सम्बंधित अधिकारी से कहा कि मोटे अनाज पर ध्यान दें। मोटे अनाज की खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

प्रगति पर खुशी जताई

संयुक्त सचिव ने रांची जिले के 5 वर्ष की प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारी को बधाई दी। कहा कि आप ऐसे ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे नीति आयोग के मानक पर रांची जिला और बेहतरीन बनें।

उपायुक्‍त सहित से मौजूद

बैठक में रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप- विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक समेकित बाल विकास अभिकरण सुधीर बाड़ा, जिला क़ृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला क़ृषि पदाधिकारी राम शंकर सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथि‍लेश केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्रीमती स्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार एवं सभी सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।