रांची टायर डीलर एसोसिएशन के सदस्‍यों ने दुकानें बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अति व्यस्ततम इलाके रातू रोड में बीते सोमवार को टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्‍यु हो गई। वे रांची टायर डीलर एसोसिएशन के सदस्‍य थे।

उनकी मृत्‍यु से गुस्‍साए टायर व्‍यापारियों ने रांची के विभिन्‍न इलाकों में स्थित अपनी दुकानें 15 दिसंबर, 2023 को बंद रखीं। झारखंड चैंबर के पदधारियों की उपस्थिति में अपर बाजार के जैन मंदिर लेन के समीप विरोध प्रदर्शन किया। अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में प्रीमियम टायर एंड सर्विस के संचालक मो. अरशद इमाम, राजस्थान टायर के अशोक जैन, सेठी टायर के अजित जैन, तन्मय टायर के अभिनव मंत्री, विशाल टायर, कालरा टायर और जैन टायर और सभी टायर डीलर एसोसिएशन के सदस्‍य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।