आपके द्वार कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया रामगढ़ विधायक ने, गायब थे अधिकारी

झारखंड
Spread the love

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का औचक निरीक्षण को लेकर 13 दिसंबर को मारंगमरचा पंचायत पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने बारी बारी से सभी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी विभाग के पदाधिकारी गायब पायें गए। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, सीओ दीपक मिंज, नोडल पदाधिकारी सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी गायब पाए गए। यहां की अव्यवस्था देख कर वे भड़क गई।

मौके पर विधायक ने कहा कि ‘आपके द्वार कार्यक्रम’ रामगढ़ विधानसभा में पूरी तरह से फ्लॉप हैं। कार्यक्रम आयोजित कर केवल खानापूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को लाभ नहीं मिल रहा हैं। इसके पूर्व भी सरकार हर पंचायतों में शिविर लगाने का काम किया। वह भी सफल नहीं था। जो आवेदन दिए गये वह कंप्यूटर या रजिस्टर में सूची बनकर अलमारी में सजाने का काम हुआ। झारखंड सरकार केवल टाइम पास कर रही है।

विधायक ने कहा कि झारखंडवासियों के साथ केवल छलने का काम हो रहा है। चितरपुर प्रखंड में सरकार आपके द्वार शिविर लगाया तो जा रहा है, लेकिन उसमें  सबंधित अधिकारी व कर्मचारी पिकनिक मना रहे है। सरकार आपके द्वार के बहाने मांसाहारी व शाकाहारी दोनों व्यंजन का भोजन बनाकर परोसा जा रहा है। समस्याओं के निराकरण की उम्मीद में पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा।

मारंगमरचा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, सीओ दीपक मिंज, मुखिया बसंती देवी द्वारा लाखों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच कंबल, धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया। स्कूली बच्चों बीच किशोरी समृद्धि के तहत चेक का वितरण किया। इसके अलावे सभी स्टॉल में घूम घूम कर निरीक्षण किया। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।