नई दिल्ली। राजस्थान के चर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर चंडीगढ़ से गिरफ़्तार किए गए। उसे दिल्ली की अपराध शाखा कार्यालय लाया गया है। अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक एडीजी दिनेश एमएन और जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज के नेतृत्व में राजस्थान एसआईटी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने साझा अभियान में गिरफ़्तारी की। इनके साथ एक लड़का पकड़ा गया है। पुलिस उसका रोल पता कर रही है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। दिल्ली की अपराध शाखा कार्यालय में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी को लाया गया है।
दिल्ली के स्पेशल सीपी(अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के संदर्भ में 3 मुख्य अभियुक्तों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एनडीआर शाखा ने गिरफ्तार किया है। हम पिछले 72 घंटे से उन्हें ट्रैक कर रहे थे। चंडीगढ़ में जाकर हमने उनको पकड़ा है। हम अब उन्हें राजस्थान पुलिस के हवाले करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।