ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने उन्नत तकनीकी रणनीतियों के साथ भाजपा का किया समर्थन

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के झारखंड चैप्टर ने भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में अपना अटल समर्थन दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी और ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा – यूके के सदस्य प्रशांत कुमार के बीच हुई बैठक में यह तय हुआ। प्रशांत कुमार झारखंड चैप्टर का नेतृत्व करते हैं।

प्रशांत कुमार को हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता  (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में मास्टर्स के लिए चुना गया है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ उनका जुड़ाव रहा। पिछले चुनावों में भाजपा की सफलता में उन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशांत ने भारत के कौशल विकास और उद्यमिता, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के लिए मुख्य डिजिटल रणनीतिकार के रूप में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। प्रशांत 2014 के आम चुनावों में वडोदरा में काम कर रहे थे, ताकि सभी पूर्वांचल के लोगों को एक साथ ला सकें। नरेंद्र मोदी को वडोदरा से जीतने में मदद कर सकें।

इस बैठक में झारखंड में भाजपा के चुनावी अभियान को मजबूत करने के लिए नई तकनीकों का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। चर्चा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के प्रचार और प्रगतियों को मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर केंद्रित थीं।

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके – झारखंड चैप्टर ने झारखंड में आगामी चुनावों में भाजपा के लिए विजयी परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी संसाधनों और रणनीतियों को लगाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

प्रशांत कुमार डिजिटल फॉर ह्यूमैनिटी सीआईसी, प्रशांत कुमार लिमिटेड, द प्रोएड्युकेटर और डीआरएएएलसी सहित कई प्रभावशाली संगठनों के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे झारखंड में चुनावी रणनीतियों को क्रांतिकारी बनाने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।