रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में 22 दिसंबर, 2023 को एएनयू नेशनल सेंटर फॉर एपिडेमियोलोजी एंड पॉपुलेशन हेल्थ (ऑस्ट्रेलिया) के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऑस्ट्रेलिया से प्रो. सौटाईरिस वरडूलैकिस ने हिस्सा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसबीयू के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने वायु प्रदूषण से होने वाली हानि पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने इस क्रम में धनबाद के झरिया का उदाहरण दिया, जहां इस तरह के मामलों के चलते दशकों से व्यापक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में प्रो. सौटाईरिस ने विवि के साथ फैकल्टी एक्सचेंज के अलावा स्टूडेंट एक्सचेंज और आनेवाले समय में कॉलैबोरेशन पर अपनी राय रखी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. आरोही आनंद ने दिया। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस बैठक के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है। बैठक में विवि के पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।