मेटलवर्क इंडस्ट्रीज को मिला इकोनॉमिक टाइम्स पुरस्कार

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। जमशेदपुर स्थित मेटलवर्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड को वर्ष 2023 के एमएसएमई के लिए प्रतिष्ठित इकोनॉमिक टाइम्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरे भारत से 8 कंपनियों को नामांकित करने के लिए जूरी ने 15000 से अधिक कंपनियों का मूल्यांकन किया था। मेटलवर्क ने 5 महीने की कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद यह पुरस्कार जीता।

मेटलवर्क 30 साल पुरानी कंपनी है। यह सबिंद समूह का हिस्सा है, जिसकी ऑटो कंपोनेंट्स, फेरस फाउंड्रीज़ और रियल एस्टेट में रुचि है। मेटलवर्क भारत के अलावा 9 देशों में ओईएम को ऑटो पार्ट्स और उच्च परिशुद्धता असेंबली का वैश्विक आपूर्तिकर्ता है।

इस कंपनी की शुरुआत पहली पीढ़ी के व्यवसायी संजय सबरवाल ने की थी। संजय सबरवाल सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष और एसीएमए के पूर्वी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष हैं। राज्य में विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

यह सम्मान झारखंड के एमएसएमई को ऐसे समय में प्रोत्साहन है, जब राज्य सरकार इस श्रेणी में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां बना रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।