मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की बैठक कल

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति को फिर से सतबहिनी में कार्यरत कर दिए जाने को लेकर 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एक बैठक आहूत की गई है। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

इस बैठक में सतबहिनी विकास समिति के सभी कोटि के सदस्यों एवं आम जनों को आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह एवं सचिव मुरलीधर मिश्रा ने सभी लोगों से दोपहर 12 बजे सतबहिनी के संत हरिदास जी की कुटिया के समीप उपस्थित होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।